Rohtak News: सुपर-40 फेज दो की मई के प्रथम सप्ताह में होगी शुरूआत
रोहतक। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए जिले में सुपर-40 फेज-2 कार्यक्रम की शुरूआत मई के प्रथम सप्ताह में कर रहा है। इसमें 11वीं कक्षा को उत्तीर्ण कर चुके राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।उपायुक्त सचिन गुप्ता के दिशा-निर्देशों में राज्य सरकार की सुपर-100 पहल की तर्ज पर जिले में सुपर-40 कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। सुपर-40 फेज-1 में विद्यार्थी क्रैश कोर्स के तहत मई में होने वाली नीट परीक्षा की निशुल्क चोकिंग ले रहे हैं। वहीं सुपर-40 फेज-2 में 12वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को एक वर्षीय बैच में शमिल नीट और आईआईटी-जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी। जिला विज्ञान विशेष समीर मान ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के छात्रों को महंगी कोचिंग के बिना डॉक्टर-इंजीनियर बनने का मौका देना है। फेज-2 में सरकारी स्कूल के छात्रों का चयन किया जाएगा जिन्हें विषय विशेषज्ञों की ओर से गहन तैयारी करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सुपर-40 फेज-2 में को केवल पढ़ाया ही नहीं जाएगा बल्कि उनकी प्रगति का साप्ताहिक मूल्यांकन भी किया जाएगा। हर हफ्ते टेस्ट लिए जाएंगे ताकि उन्हें नेशनल लेवल के कंपटीशन के माहौल से परिचित कराया जा सके और उनकी कमजोरियों को दूर किया जा सके।पहले बैच के लिए 40 विद्यार्थियों का होगा चयन जिला विज्ञान विशेषज्ञ समीर मान ने बताया कि हिसार रोड राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मई के प्रथम सप्ताह कोचिंग प्रारंभ की जा रही है। इसमें राजकीय विद्यालयों से 11वीं के उत्तीर्ण विद्यार्थियों का चयन के बाद 40 बच्चों का बैच शुरू किया जाएगा। जबकि, फेज तीन में 10वीं कक्षा के उत्तीर्ण विद्यार्थियों का जुलाई में माह 40 बच्चों का बैच शुरू किया जाएगा। उपायुक्त सचिन गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को लागू किया जा रहा है जिससे जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र भी मेडिकल और इंजीनियरिंग क्षेत्र में जाने के लिए कोचिंग प्राप्त कर सकेंगे और अपना करियर बना सकेंगे।- मनजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 26, 2026, 20:30 IST
Rohtak News: सुपर-40 फेज दो की मई के प्रथम सप्ताह में होगी शुरूआत #Super-40Phase2WillStartInTheFirstWeekOfMay #SubahSamachar
