सुपरमैन फेम एक्ट्रेस वैलेरी पेरिन का निधन, इस गंभीर बीमारी से थीं पीड़ित; दोस्त ने बताई क्या थी अंतिम इच्छा?
दिग्गज अभिनेत्री वैलेरी पेरिन का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। वो लेनी और सुपरमैन जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती थीं। उनका निधन बेवर्ली हिल्स स्थित उनके घर पर हुआ। उनके निधन की खबर उनकी दोस्त स्टेसी साउथर ने फेसबुक पर साझा की। साथ ही उन्होंने वैलेरी पेरिन की अंतिम इच्छा के बारे में भी बताया। एक्ट्रेस की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए फैंस से मांगी मदद साउथर ने एक GoFundMe लिंक भी पोस्ट किया और बताया कि पेरिन की अंतिम इच्छा फॉरेस्ट लॉन कब्रिस्तान में दफन होने की थी। उन्होंने बताया कि 2015 में पार्किंसंस रोग का पता चलने के बाद से पेरिन इलाज के खर्च के चलते आर्थिक तंगी का सामना कर रही थीं। उनकी मृत्यु की घोषणा करते हुए साउथर ने लिखा कि पेरिन ने अपनी बीमारी का सामना पूरे साहस के साथ किया। उन्होंने कभी शिकायत नहीं की। वह एक सच्ची प्रेरणा थीं, जिन्होंने जीवन को पूरी तरह से जिया। उनके बिना यह दुनिया कम खूबसूरत लगती है। इसके साथ ही साउथर ने प्रशंसकों से पेरिन की अंतिम इच्छा पूरी करने में मदद करने के लिए दान करने और पैसे जुटाने के अभियान को साझा करने की भी अपील की। 'स्लॉटरहाउस-फाइव' से की करियर की शुरुआत टेक्सास के गैल्वेस्टन में जन्मीं पेरिन ने फिल्म 'स्लॉटरहाउस-फाइव' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उनकी मां एक डांसर थीं और उनके पिता अमेरिकी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल थे। वह दो बार प्लेबॉय मैगजीन में भी नजर आईं और 1973 में ब्रूस जे फ्रेडमैन के नाटक 'स्टीमबाथ' के पीबीएस प्रसारण के दौरान जानबूझकर न्यूड अमेरिकी टेलीविजन पर दिखाई देने वाली पहली अभिनेत्री के रूप में सुर्खियों में आईं। बॉब फॉस की फिल्म 'लेनी' से उन्हें बड़ी सफलता मिली। 1975 में उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता और उन्हें बेस्ट डेब्यू का बाफ्टा अवॉर्ड भी मिला।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 08:29 IST
सुपरमैन फेम एक्ट्रेस वैलेरी पेरिन का निधन, इस गंभीर बीमारी से थीं पीड़ित; दोस्त ने बताई क्या थी अंतिम इच्छा? #Hollywood #National #Superman #SupermanActressValeriePerrine #ValeriePerrineDeath #ValeriePerrinePassedAway #ValeriePerrineDiesAt82 #ValeriePerrineDeathNews #ValeriePerrineLastWish #ValeriePerrineMovies #ValeriePerrineCareer #ValeriePerrineSupermanMovies #SubahSamachar
