Meerut News: गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम में बिजौली से पहुंचे समर्थक
मुंडाली। गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के मौके पर बिजौली स्थित कार्यक्रम स्थल पर गांव शाफियाबाद लोटी निवासी भाजपा पंचायती प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक ऋृषिपाल अधाना अपने साथियों सहित बस में सवार होकर पहुंचे और कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री का लाइव उद्घाटन कार्यक्रम देखा। ऋृषिपाल अधाना ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे एक मील का पत्थर साबित होगा जो कि रोजगार के साथ-साथ व्यापार में भी लाभ देगा। भाजपा सरकार में देश इस समय विकास के पहिए लगाकर दौड़ रहा है। अब वह दिन दूर नहीं जब भारत विकसित भारत होने का डंका संपूर्ण विश्व में बजवाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 21:03 IST
Meerut News: गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम में बिजौली से पहुंचे समर्थक #SupportersFromBijauliReachedTheInaugurationProgramOfGangaExpressway #SubahSamachar
