काम की बात: वाराणसी स्टेशन पर 25 तक नहीं आएगी सूरत एक्सप्रेस, सर्किट हाउस में कल सुनी जाएगी महिलाओं की फरियाद

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के जौनपुर स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य की वजह से कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। यार्ड रिमॉडलिंग की वजह से प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग का काम कराया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सूरत-थावे एक्सप्रेस 6, 7, 8, 10, 11, 13, 14, 15, 17, 18, 20, 21, 22, 24 और 25 मई को बदले मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन-सुलतानपुर-अयोध्या कैंट-शाहगंज रास्ते चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव मानिकपुर, शंकरगढ़, प्रयागराज छिवकी, विन्ध्याचल, मिर्जापुर, चुनार, काशी, वाराणसी और जौनपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा। थावे-सूरत एक्सप्रेस थावे से 13, 15, 16, 17, 19, 20, 22, 23, 24, 26 और 27 मई को यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग शाहगंज-अयोध्या कैंट-सुलतानपुर-प्रयागराज जं-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। इसे भी पढ़ें;Varanasi Weather: काशी में आज बारिश का अलर्ट, 17 साल में तीसरी बार मई का पारा 20°C के नीचे सर्किट हाउस में कल सुनी जाएगी महिलाओं की फरियाद सर्किट हाउस में बृहस्पतिवार को महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा महिलाओं की फरियाद सुनेंगी। इस दौरान महिला अपराध, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, महिलाओं के प्रति साइबर अपराध की समीक्षा होगी। एडीसीपी महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव भी मौजूद रहेंगी। पिछली बार की बैठक में जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका था, उसकी भी समीक्षा होगी। डीपीओ पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि जनसुनवाई में कई विभागों के अधिकारियों को भी बुलाया गया है, जिससे महिलाओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 06:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




काम की बात: वाराणसी स्टेशन पर 25 तक नहीं आएगी सूरत एक्सप्रेस, सर्किट हाउस में कल सुनी जाएगी महिलाओं की फरियाद #CityStates #Varanasi #VaranasiRailwayNews #SuratExpressTrain #VaranasiNews #SubahSamachar