Surya Grahan 2026: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानें सूतक काल और भारत में कब देगा दिखाई
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात यह है कि इसी दिन हरियाली अमावस्या का पर्व भी मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है, जिसका असर व्यक्ति के जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी देखने को मिल सकता है। इसी वजह से इस दौरान पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों से जुड़े कुछ नियमों का खास ध्यान रखा जाता है। वहीं, गर्भवती महिलाओं को भी इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है और घर से बाहर निकलने या यात्रा करने से बचने की मान्यता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि, साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं और इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं। आइए इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 11, 2026, 15:05 IST
Surya Grahan 2026: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानें सूतक काल और भारत में कब देगा दिखाई #Predictions #National #SuryaGrahan2026 #SuryaGrahan2026Time #SuryaGrahan2026SutakKaal #SuryaGrahan2026Impact #SolarEclipseImpact #SubahSamachar
