Kangra News: बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा में बिहार के सूर्य प्रकाश शर्मा ने प्रदेशभर में टॉप
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि सोमवार को बहु-तकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट-2026) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी सूर्य प्रकाश शर्मा ने 600 में से 478 अंक प्राप्त कर प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, सोलन की कृति कतना (कटना) ने 476 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि नालागढ़ की प्रीति चंदेल 438 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। बोर्ड सचिव ने बताया कि इस परीक्षा का आयोजन बीते 7 जून को प्रदेश भर में स्थापित 36 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था, जिसमें कुल 4,676 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है, जहां सभी अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।उन्होंने कहा कि आगामी प्रवेश प्रक्रिया और काउंसलिंग से संबंधित अन्य विस्तृत जानकारी भी जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। इसके लिए उन्होंने सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को नियमित रूप से बोर्ड की वेबसाइट का अवलोकन करने की सलाह दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 15, 2026, 19:01 IST
Kangra News: बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा में बिहार के सूर्य प्रकाश शर्मा ने प्रदेशभर में टॉप #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews # #SubahSamachar
