संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएमए, आईएसबीटी और पीएचक्यू थे निशाने पर; पाकिस्तान को भेजी गई थी लोकेशन

झाझरा से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी विक्रांतसे पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इनमें शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का कट्टर प्रशंसक था और उनकी हत्या से बेहद आक्रोशित था। इसी भावना से वह सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी के संपर्क में आया, जिसने सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने से जुड़े भड़काऊ पोस्ट और रील्स डाल रखी थी। इसके बाद उसे अलग-अलग टास्क दिए जाने लगे। शुरुआत में उसे देहरादून और आसपास के इलाकों, खासकर पुलिस थानों और प्रमुख स्थानों की वीडियो बनाकर भेजने को कहा गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने पुलिस चौकी झाझरा की लोकेशन और वीडियो फुटेज तक पाकिस्तान भेजी। इसके बाद उसे और गंभीर टास्क सौंपे गए जिसमें आईएमए, आईएसबीटी और पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) जैसे संवेदनशील संस्थानों की रेकी कर उनकी वीडियो भेजना शामिल था। उसने इनमें से भी कुछ स्थानों के फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजे थे। पूछताछ में आरोपी विक्रांत ने बताया कि पाकिस्तानी से उसे निर्देश मिले थे कि ये जगहें तुम्हें बम से उड़ानी है, बम, हथियार और पैसे गुर्जर नाम का व्यक्ति देगा। घटना को अंजाम देने से पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीएम के दौरे से पहले दून में संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार:ISI एजेंट का था हैंडलर, मूसेवाला की हत्या से था आहत

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 22:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएमए, आईएसबीटी और पीएचक्यू थे निशाने पर; पाकिस्तान को भेजी गई थी लोकेशन #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #DehradunStf #HandlerOfPakistaniIsiAgent #PakistaniIsiAgent #Isi #Terrorist #SubahSamachar