सूरज बड़जात्या की ये प्रेम मोल लिया में हुई इस एक्टर की एंट्री, बोले- राजश्री का हिस्सा बनना घर वापसी जैसा
मशहूर गायक, गीतकार और अभिनेता स्वानंद किरकिरे इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज बैंडवाले को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बीच स्वानंद किरकिरे की सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में एंट्री हो गई है। यह एक फैमिली रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। सूरज बड़जात्या के साथ काम करना घर वापसी जैसा हालांकि, अभी तक स्वानंद किरकिरे के किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि वो फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहे हैं। सूरज बड़जात्या के साथ काम करने को लेकर स्वानंद किरकिरे ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि सूरज जी के साथ काम करना घर वापसी जैसा लगता है। उस खास तरह की कहानी कहने की शैली में जिसने हममें से कई दर्शकों को प्रभावित किया है। उनकी फिल्मों में हमेशा प्यार को न सिर्फ दो लोगों के बीच, बल्कि परिवारों के भीतर, पीढ़ियों के बीच, शांत भावों और अनकहे आपसी समझ के माध्यम से मनाया जाता है। अभिनेता के लिए चुनौतीपूर्ण होता है अभिनेता ने आगे फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि जब मैंने 'ये प्रेम मोल लिया' के बारे में सुना, तो मैं इसकी भावनात्मक सादगी और ईमानदारी से बहुत प्रभावित हुआ। सूरज जी के लेखन में मुझे जो बात सबसे अच्छी लगती है, वह यह है कि खामोशी में भी गहरा अर्थ छिपा होता है। पर्दे पर रिश्तों को गढ़ने के उनके तरीके में गरिमा, संयम और गर्माहट झलकती है। एक अभिनेता के रूप में यह चुनौतीपूर्ण और संतोषजनक दोनों है, क्योंकि आपको अपने अभिनय को संयमित रखते हुए भी भावनात्मक रूप से मौजूद रहना होता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 04:22 IST
सूरज बड़जात्या की ये प्रेम मोल लिया में हुई इस एक्टर की एंट्री, बोले- राजश्री का हिस्सा बनना घर वापसी जैसा #Bollywood #National #SwanandKirkire #YehPremMolLiya #SoorajBarjatya #AyushmannKhurrana #SharvariWagh #SwanandKirkireInYehPremMolLiya #YehPremMolLiyaStory #YehPremMolLiyaStarcast #YehPremMolLiyaReleaseDate #YehPremMolLiyaSoorajBarjatya #SubahSamachar
