Ambala News: बम की सूचना पर खंगाली स्वराज एक्सप्रेस, निकली अफवाह
अंबाला। स्वराज एक्सप्रेस में बम की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों सचेत हो गई। ट्रेन के अंबाला कैंट स्टेशन पर सघन तलाशी ली गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान, हालांकि कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और सूचना अफवाह निकली, वहीं सुरक्षा को लेकर ट्रेन में कुछ अतिरिक्त सुरक्षा कर्मचारियों को भी आगामी सफर तक तैनात किया गया ताकि कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर आए तो उसे कब्जे में लिया जा सके। रेलवे कंट्रोल से आया संदेशशनिवार सुबह लगभग आठ बजे दिल्ली के रेलवे कंट्रोल रूम से सुरक्षा एजेंसियों को फोन आया कि ट्रेन नंबर 12471 मुंबई-कटरा स्वराज एक्सप्रेस में में बम होने की सूचना मिली है। इसकी जानकारी ट्रेन में ही सफर करने वाले एक यात्री ने दी है। सूचना के बाद अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए गए। ट्रेन सुबह लगभग 8:40 बजे कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म सात पर पहुंची तो आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ मिलकर सभी कोचों को खंगालने का काम शुरु कर दिया। लगभग 50 के करीब कर्मचारी तलाशी अभियान में जुट गए और सभी 22 कोच को बारिकी से खंगाला गया। इस दौरान ट्रेन लगभग आधे घंटे तक प्लेटफार्म पर ही खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जांच के बाद, अधिकारियों ने पुष्टि की कि बम की सूचना केवल एक अफवाह थी और ट्रेन में कोई खतरा नहीं पाया गया। घटना के बाद, यात्रियों से संदिग्ध वस्तुओं के बारे में सतर्क रहने का आग्रह किया गया। संवाद--सुबह रेलवे कंट्रोल से फोन आया था कि स्वराज एक्सप्रेस में बम की सूचना है। इसके बाद जीआरपी, आरपीएफ व डॉग स्क्वायड के दस्ते ने ट्रेन के कैंट स्टेशन पर पहुंचने के बाद गहनता से जांच की, लेकिन कहीं कोई भी संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति नहीं मिला। ट्रेन को जांच के बाद आगामी सफर के लिए रवाना कर दिया गया।हरीश कुमार, प्रभारी जीआरपी, अंबाला।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 03:21 IST
Ambala News: बम की सूचना पर खंगाली स्वराज एक्सप्रेस, निकली अफवाह #SwarajExpressInvestigatedOnBombInformation #RumorUnearthed #SubahSamachar
