Panipat News: गर्मी ने किया बेचैन, अघोषित कट से बढ़ी परेशानी, धान रोपाई पर संकट

पानीपत। मौसम में बदलाव के बाद बढ़ी गर्मी ने लोगों का चैन छीन लिया है। वहीं लगातार लग रहे बिजली कट के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर चिलचिलाती धूप और रातभर उमस ने लोगों का चैन छीन लिया। इसके अलावा कई इलाकों में रात के समय तीन से चार घंटे तक बिजली गुल रही, जबकि कुछ स्थानों पर छह से 11 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।वहीं धान रोपाई के लिए लगातार चल रहे ट्यूबवेलों और दूसरी ओर घरेलू बिजली खपत बढ़ने से जिले की कुल बिजली मांग इस सीजन में पहली बार 1.65 करोड़ यूनिट के पार पहुंच गई। बढ़ते लोड के कारण कई स्थानों पर भूमिगत केबल पंचर हो गईं, ट्रांसफार्मरों और फीडरों में तकनीकी खराबियां आईं और बिजली निगम के कंट्रोल रूम में एक ही दिन में 1700 से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं। शहर के कई मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बाधित रहने से कूलर, पंखे और पानी की मोटरें बंद रहीं। उमस भरी गर्मी में लोग रातभर जागने को मजबूर रहे। बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई और छोटे बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 01:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: गर्मी ने किया बेचैन, अघोषित कट से बढ़ी परेशानी, धान रोपाई पर संकट #SwelteringHeatCausesDistress;UnannouncedPowerCutsCompoundTheTrouble;PaddyTransplantationFacesACrisis. #SubahSamachar