Panipat News: ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में सांकेतिक भूख हड़ताल की
थर्मल। एएचपीसी वर्कर यूनियन मुख्यालय हिसार की राज्य कमेटी और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों ने मांगों के लिए वीरवार को थर्मल के मुख्य द्वार पर 11 से तीन बजे तक सांकेतिक भूख हड़ताल की इसके बाद चीफ इंजीनियर को बिजली मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता राज्य सचिव मनीष मलिक व मंच संचालन यूनिट प्रधान अरुण तंवर ने किया। राज्य सचिव मनीष मलिक ने बताया कि सरकार की ऑनलाइन ट्रांसफर पाॅलिसी नीति बिजली के क्षेत्र में दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ाएगी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 03:29 IST
Panipat News: ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में सांकेतिक भूख हड़ताल की #SymbolicHungerStrikeAgainstTransferPolicy #SubahSamachar
