IND vs ENG: गेंदबाजी कोच मोर्कल ने दुबे पर जताया भरोसा, खराब फील्डिंग पर रखी राय; जानें प्रदर्शन पर क्या बोले?

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने मौजूदा टी20 विश्व कप में शिवम दुबे के गेंदबाजी में महंगे रहने के बावजूद उनका समर्थन किया है। मोर्कल ने जोर देकर कहा कि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज जरूरत पड़ने पर टीम के लिए कुछ उपयोगी ओवर फेंक सकता है। भारत का सामना अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से गुरुवार को होना है। मोर्केल ने कहा कि गेंद के साथ दुबे की परेशानियां फॉर्म से ज्यादा एग्जीक्यूशन से जुड़ी हैं। मोर्कल ने कहा, मुझे नहीं लगता कि यह गेंदबाजी में फॉर्म में गिरावट है। शिवम खेल को अच्छी तरह से जानते हैं। कई बार हमारा प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा और शायद कुछ गेंदों के पीछे की सोच बेहतर हो सकती थी, लेकिन फॉर्म के लिहाज से वह अभी भी हमें कुछ ओवर दे सकते हैं। उनके लिए गेंद के साथ बेहतर निर्णय लेना महत्वपूर्ण है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें हम सुधार करना चाहते हैं क्योंकि सच कहें तो, टीमें उन पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगी। अगर हम गेंद के साथ उनके प्रदर्शन और सोच में सुधार कर सकें, तो इससे हमें बहुत मदद मिलेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 17:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




IND vs ENG: गेंदबाजी कोच मोर्कल ने दुबे पर जताया भरोसा, खराब फील्डिंग पर रखी राय; जानें प्रदर्शन पर क्या बोले? #CricketNews #National #T20WorldCup2026 #IndiaBowlingCoach #MorneMorkel #IndiaVsEngland #SubahSamachar