T20 World Cup: सुपर आठ का रोमांच आज से, पाकिस्तानी स्पिन और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कौशल की होगी परीक्षा

टी20 विश्वकप में सुपर आठ चरण का रोमांच शनिवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले मुकाबले से शुरू होगा। दोनों टीमें लीग चरण में 2024 की विजेता और उपविजेता से हार चुकी हैं। पाकिस्तान को गत चैंपियन भारत से 61 रन, तो न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका से सात विकेट से करारी शिकस्त मिली थी। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच असल टक्कर स्पिन और बल्लेबाजी कौशल की होगी। पाकिस्तान के पास उस्मान तारिक की अगुआई में बेहतर स्पिन गेंदबाजी आक्रमण है, तो न्यूजीलैंड को टिम सीफर्ट और फिन एलन की सलामी जोड़ी के अलावा, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र और मार्क चेपमैन मजबूती प्रदान करते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 05:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




T20 World Cup: सुपर आठ का रोमांच आज से, पाकिस्तानी स्पिन और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कौशल की होगी परीक्षा #CricketNews #International #T20WorldCup2026 #T20WorldCupSuperEight #PakistanVsNewZealand #T20WorldCup #SubahSamachar