लड़ाई तब होती है जब दो लोग आपस में भिड़ते हैं , कंगना से झगड़े पर बोलीं तापसी; दोस्ती को लेकर कही ये बात
तापसी पन्नू और कंगना रनौत बॉलीवुड की दो ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने आउटसाइडर होने के बावजूद अपनी दम पर अपनी पहचान बनाई है। दोनों ही अपनी दमदार एक्टिंग के लिए भी सुर्खियां बटोरती हैं। लेकिन दोनों के बीच कैट फाइट भी काफी पुरानी है और अक्सर चर्चा में भी रहती है। हालांकि, तापसी पन्नू का कहना है कि उनकी तरफ से कोई झगड़ा या मनमुटाव नहीं है। यहीं नहीं वो कंगना को अपना सीनियर बताते हुए उनसे दोस्ती करने को भी तैयार हैं। मैंने कभी लड़ाई की ही नहीं यूट्यूब पर शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान तापसी पन्नू ने कंगना के साथ अपने विवाद पर प्रतिक्रिया दी। कंगना की बहन द्वारा तापसी को कंगना की सस्ती कॉपी, बी ग्रेड एक्ट्रेस और शी-मैन कहने के बाद ये विवाद शुरू हुआ था। हालांकि, इस विवाद पर अब तापसी का कहना है कि उन्होंने कभी झगड़ा शुरू नहीं किया और आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैंने कभी लड़ाई की है या नहीं। लड़ाई तब होती है जब दो लोग आपस में भिड़ते हैं। मैं कभी नहीं भिड़ी। आप ही बताइए क्या मैंने कभी उनके खिलाफ एक भी बात कही है आप कहीं भी ये दिखा दें जब मैंने उनके खिलाफ कुछ भी बोला हो। मुझे सस्ती कॉपी कहे जाने पर कोई दिक्कत नहीं कंगना की सस्ती कॉपी वाली टिप्पणी पर तापसी ने कहा कि उनकी बहन ने मुझे सस्ती नकल कहा। उनका कहना था कि चूंकि मैं यहां उतनी कमाई नहीं करती, इसलिए मैं सस्ती हूं। अगर वह (कंगना रनौत) इतनी प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, तो मुझे उनकी नकल कहे जाने से कोई आपत्ति नहीं है। आप मेरा कोई भी बयान निकाल सकते हैं, मैंने उनके खिलाफ कुछ नहीं कहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 07:14 IST
लड़ाई तब होती है जब दो लोग आपस में भिड़ते हैं , कंगना से झगड़े पर बोलीं तापसी; दोस्ती को लेकर कही ये बात #Bollywood #National #TaapseePannu #KanganaRanaut #TaapseeKanganaCatFight #TaapseeKanganaFeud #TaapseePannuMovies #AssiMovie #AssiMovieCollection #AssiBoxOfficeCollection #SubahSamachar
