मैं शादीशुदा हूं ये भूल जाती हूं , तापसी पन्नू ने बताया क्यों की मैथियास बो से शादी? लड़कियों को दी ये सलाह
तापसी पन्नू अपनी शादी और पर्सनल जिंदगी को काफी सीक्रेट रखती हैं। उन्होंने पति मैथियास से शादी से पहले 13 साल तक डेट किया, लेकिन किसी को कानों कान खबर नहीं लगने दी। इसके बाद उन्होंने शादी भी बिना किसी हो-हल्ले के सिंपल तीरके से कर ली, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी ही शामिल हुए। अब हाल ही में तापसी ने बताया कि उन्हें किस तरह का रिलेशनशिप पसंद है और क्यों उन्होंने 13 साल बाद मैथियास को अपना हमसफर बनाया शादी के बाद नहीं आया कोई बदलाव शुभांकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने अपने शादीशुदा रिश्ते और पति मैथियास को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने मैथियास के बारे में कहा कि उन्होंने मुझे कभी भी रिश्ते का बोझ महसूस नहीं होने दिया। शादी के बाद भी कुछ खास बदलाव नहीं आया। मैं लगभग भूल ही जाती हूं कि मैं शादीशुदा हूं। शादी से पहले मेरी सिर्फ एक ही शर्त थी कि शादी के बाद भी सब कुछ पहले जैसा ही रहे। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे लिए रिश्ते में सहजता और कंफर्ट सबसे महत्वपूर्ण रखता है। यही कारण है कि मैंने मैथियास से शादी की, क्योंकि उनमें एक सहजता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 10:46 IST
मैं शादीशुदा हूं ये भूल जाती हूं , तापसी पन्नू ने बताया क्यों की मैथियास बो से शादी? लड़कियों को दी ये सलाह #Bollywood #National #TaapseePannu #TaapseePannuMarriage #MathiasBoe #TaapseePannuHusbandMathiasBoe #TaapseePannuMarriageWithMathiasBoe #AssiMovie #TaapseePannuAssiMovie #TaapseePannuInAssi #TaapseePannuCareer #TaapseePannuRecentMovie #SubahSamachar
