Jind News: केएम राजकीय महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य प्रतियोगी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 454 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में डॉ. राजकुमार ख्यालिया ने मुख्य अतिथि और डॉ. संतरो लांबा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने की। मुख्य अतिथि डॉ. ख्यालिया ने कहा कि प्रतिभा अनुशासन और समर्पण से निखरती है। उन्होंने युवाओं से कौशल विकास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. लांबा ने शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण और संस्कारों पर जोर दिया। पुरस्कार वितरण समिति की नोडल अधिकारी प्रोफेसर प्रोमिला ने बताया कि समारोह में शैक्षणिक क्षेत्र के 290, सांस्कृतिक के 62, खेलकूद के 60 और विभिन्न प्रतियोगिताओं के 42 विद्यार्थियों को नकद राशि व प्रमाण पत्र दिए गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 19:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jind News: केएम राजकीय महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित #TalentFelicitationCeremonyOrganizedAtKMGovernmentCollege #SubahSamachar