Aligarh News: दोपहर में बहन की शादी की बात कही, शाम को दे दी जान

थाना क्षेत्र के नगलावरी गांव निवासी एक युवक ने हरियाणा के झज्जर में फंदे पर लटककर जान दे दी। युवक दो साल से बहन की शादी के लिए पैसे जुटाने के उद्देश्य से एक होटल में काम कर रहा था। सोमवार दोपहर में उसने परिजनों से फोन पर बहन के लिए लड़का देखने की बात कही थी। उसी दिन शाम पांच बजे परिजनों के पास फोन आया कि विकास ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।जानकारी के अनुसार, नगलावरी पश्चिमहार निवासी विकास (20) पुत्र रवेंद्र सिंह दो वर्ष से झज्जर में एक होटल में काम कर रहा था। उसके साथ रिश्तेदार के कुछ और युवक भी रह रहे थे। सोमवार दोपहर को विकास ने अपने परिजनों से फोन पर बात की थी। उसने बहन की शादी के लिए लड़का देखने और उसका फोटो भेजने की बात कही थी। घटना के समय वह कमरे पर अकेला था। उसने वीडियो कॉल के जरिये अपने रिश्तेदारों के लड़कों से बात भी की थी। पुलिस ने परिजनों को फोन किया। सूचना पर परिवार के सदस्य और गांव के कुछ लोग सोमवार को ही झज्जर के लिए रवाना हो गए। मंगलवार की सुबह जब शव गांव आया तो परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता व बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि विकास अपने परिवार का मुख्य कमाने वाला था। उसी पर बहन की शादी की जिम्मेदारी थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 02:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: दोपहर में बहन की शादी की बात कही, शाम को दे दी जान #AligarhNewssuicideyoungBoysDied #SubahSamachar