Jind News: बजट में सभी वर्गों के लोगों से बातचीत
किसानों के लिए लाभकारी बजट बजट में जिले को कई बड़ी सौगात मिली हैं। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से किसानों की फसलों में सिंचाई, नरवाना में महिला थाना तो स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने और महिलाओं उत्थान के लिए भी कई परियोजनाएं शामिल हैं।- डाॅ. अनुराधा सैनी नगर परिषद चेयनपर्सनजो बजट पेश किया है उसमें महिलाओं, युवाओं, किसानों, उद्यमियों के साथ-साथ आम लोगों के लिए बहुत कुछ है। बजट अबकी बार सभी वर्गों की राय लेकर बनाया गया है और ये सर्वांगीण विकास का बजट है। बजट को तैयार करने ले लिए सभी वर्गों के लोगों तथा सभी विधायकों से बात की गई थी। यह बजट सबकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। - मनीषा रंधावा, जिला परिषद चेयरपर्सनबजट में स्कूल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित हर पहलू पर ध्यान दिया गया है। जो वायदे सरकार ने हरियाणा प्रदेश की जनता से किए हैं उन्हें पूरा करने का काम किया जा रहा है। आईएमटी के लिए ई-भूमि पोर्टल पर किसानों से प्रस्ताव मांगे जाएंगे। जींद में आईएमटी बनती है तो इसका फायदा यहां के युवाओं को मिलेगा। - तेजेंद्र ढुल, भाजपा जिला प्रधानयह बजट दिशाहीन, आंकड़ों का खेल और बढ़ते कर्ज पर पर्दा डालने वाला है। सरकार 10.28 प्रतिशत बजट वृद्धि का दावा कर रही है लेकिन सच्चाई यह है कि प्रदेश पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। केवल बजट का आकार बढ़ाना उपलब्धि नहीं है बल्कि यह देखना आवश्यक है कि उस धन का वास्तविक लाभ आम जनता तक कितना पहुंचेगा। - ऋषिपाल सिहाग, कांग्रेस जिला प्रधानयह बजट हरियाणा की मूल समस्याओं से ध्यान हटाकर प्रस्तुत किया गया है। प्रदेश आज जल संकट और प्रदूषण जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। घग्गर और यमुना नदियों में बढ़ते प्रदूषण को रोकने और उन्हें साफ करने के लिए कोई ठोस, समयबद्ध और प्रभावी योजना सामने नहीं रखी गई। सरकार को न केवल नदियों की सफाई के लिए व्यापक कार्ययोजना बनानी चाहिए थी बल्कि आम जनता तक साफ और स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए भी ठोस व कारगर नीति प्रस्तुत करनी चाहिए थी। जिसका इस बजट में अभाव है। - जोरा सिंह डुमरखा, जिला प्रधान, जजपासरकार ने आंकड़ों के सहारे एक आकर्षक प्रस्तुति देने की कोशिश की है। परंतु जमीनी स्तर पर बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की बढ़ती लागत, युवाओं का पलायन और छोटे व्यापारियों की समस्याएं जस की तस हैं। वहीं कैंसर की रोकथाम और उपचार के लिए किसी विशेष मिशन, अलग कोष या उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की स्पष्ट योजना बजट में दिखाई नहीं देती। यह अत्यंत चिंताजनक है। - पवन गर्ग, कांग्रेस नेतासरकार ने आमजन को लेकर कोई भी योजना नहीं दी है। मध्यम वर्ग के बजट में कोई ख्याल नही रखा गया है। पर्यावरण, स्वास्थ्य और पेयजल जैसे जीवन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता इस बजट में बिल्कुल नहीं दी है। मध्यम वर्ग के लिए भी इस बजट में कुछ नहीं किया गया है। यह बजट हरियाणा की मूल समस्याओं से ध्यान हटाते हुए प्रस्तुत कर दिया गया है। - बिजेंद्र रेढू, इनेलो जिला प्रधानप्रदेश के मुख्यमंत्री जिनके पास वित्त विभाग भी है उनके द्वारा आज विधानसभा में पेश किए गए बजट में सरकारी रिटायर्ड कर्मचारियों की पूर्णतया अनदेखी की गई। इससे प्रदेश के रिटायर्ड कर्मचारियों में सरकार के प्रति गहरी निराशा की भावना उत्पन्न हुई। - वीरेंद्र धनखड़, ऑल रिटायर्ड कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन बजट में सरकारी कर्मचारियों की पूर्णतया अनदेखी की गई। इससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों में सरकार के प्रति गहरी निराशा है। कर्मचारियों की मांग जिनमें पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, नए पदों को सृजित करना, स्वीकृत खाली पड़े पदों पर पक्की भर्ती करना। इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। - अनूप लाठर, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष, रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा बजट में युवाओं के रोजगार व प्रदेश के विकास की कोई साफ तस्वीर नहीं है। आज पढ़े लिखे युवा रोजगार के लिए तरस रहे हैं। इनके रोजगार के लिए मुख्यमंत्री ने कोई योजना नहीं बनाई। यह बजट जनता को गुमराह करने वाला है। महिलाओं के रोजगार व अपराध पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री ने एक शब्द भी बजट में नहीं लिखा। मुख्यमंत्री कहते हैं कि महिलाओं को गाड़ी पर छूट दी है, लेकिन बिना रोजगार के महिलाएं कैसे गाड़ी खरीदेंगी। - रजनीश जैन, महिला प्रदेशाध्यक्ष, आम आदमी पार्टीकिसानों के लिए बजट केवल दिखावा है। किसानों को बीज, खाद व कीटनाशकों पर कोई राहत नहीं दी गई। इसके अलावा न किसी कृषि यंत्र पर अनुदान देने की बात कही गई। फसलों के एमएसपी को लेकर भी बजट में चर्चा नहीं की गई।- रामराजी ढुल, किसान नेताफोटो कैप्शन02जेएनडी33: डॉ. अनुराधा सैनी। 02जेएनडी34: मनीषा रंधावा।02जेएनडी35: तेजेंद्र ढुल।02जेएनडी36: ऋषिपाल सिहाग।02जेएनडी37: अमरजीत ढांडा।02जेएनडी38: कृष्ण मिड्ढा।02जेएनडी40: पवन गर्ग।02जेएनडी41: अनूप लाठर।02जेएनडी42: वीरेंद्र धनखड़।02जेएनडी43: विजेंद्र रेढू।02जेएनडी44: रामराजी ढुल।02जेएनडी45: रजनीश जैन। 02जेएनडी33: डॉ. अनुराधा सैनी 02जेएनडी33: डॉ. अनुराधा सैनी 02जेएनडी33: डॉ. अनुराधा सैनी 02जेएनडी33: डॉ. अनुराधा सैनी 02जेएनडी33: डॉ. अनुराधा सैनी 02जेएनडी33: डॉ. अनुराधा सैनी 02जेएनडी33: डॉ. अनुराधा सैनी 02जेएनडी33: डॉ. अनुराधा सैनी 02जेएनडी33: डॉ. अनुराधा सैनी 02जेएनडी33: डॉ. अनुराधा सैनी 02जेएनडी33: डॉ. अनुराधा सैनी
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 02, 2026, 19:15 IST
Jind News: बजट में सभी वर्गों के लोगों से बातचीत #TalksWithPeopleFromAllSectionsOfSocietyInTheBudget #SubahSamachar
