Tamannah Bhatia Net Worth: तमन्ना भाटिया की कमाई के 5 बड़े स्रोत, जानकर रह जाएंगे हैरान
Tammanah Bhatia Lifestyle: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार पहचान बनाने वाली अभिनेत्री तमन्ना भाटिया आज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल और चर्चित अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। शानदार अभिनय, ग्लैमरस अंदाज और लगातार हिट प्रोजेक्ट्स के दम पर उन्होंने करोड़ों की संपत्ति खड़ी की है। बाहुबली, लस्ट स्टोरीज 2, अरणमनई 4 और कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी तमन्ना की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में फैली हुई है। पिछले कुछ वर्षों में तमन्ना की कमाई में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। फिल्मों, OTT प्रोजेक्ट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट्स, स्टेज शो और विज्ञापनों के जरिए वह करोड़ों रुपये की कमाई करती हैं। यही वजह है कि आज उनका नाम देश की सबसे अमीर अभिनेत्रियों की सूची में शामिल किया जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल नेटवर्थ करीब 120 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। मुंबई में उनका आलीशान घर, लक्जरी कारों का शानदार कलेक्शन और लग्जरी लाइफस्टाइल अक्सर चर्चा में रहती है। आइए जानते हैं तमन्ना भाटिया की नेटवर्थ, आय के स्रोत, प्रॉपर्टी, घर, कार कलेक्शन और उनकी शानदार लाइफस्टाइल से जुड़ी पूरी जानकारी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 16:41 IST
Tamannah Bhatia Net Worth: तमन्ना भाटिया की कमाई के 5 बड़े स्रोत, जानकर रह जाएंगे हैरान #Lifestyle #National #TamannahBhatia #NetWorth #SubahSamachar
