Tamil Nadu Elections: तमिलनाडु चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे पर रार तेज, MMK ने DMK से मांगी पांच सीटें
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सीट बंटवारे को लेकर द्रविड़ मुनेत्र कषगम और उसके सहयोगी दलों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। इसी कड़ी में मनिथनेया मक्कल कच्ची के अध्यक्ष एम.एच. जवाहिरुल्लाह ने डीएमके मुख्यालय अन्ना अरिवालयम में पार्टी नेताओं से मुलाकात की। बैठक में एमएमके ने आगामी चुनाव में कम से कम पांच सीटें देने की मांग रखी है। जवाहिरुल्लाह ने मीडिया से कहा कि यह बातचीत का पहला दौर है और आगे भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव में एमएमके ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था और दोनों सीटें जीती थीं। पार्टी का दावा है कि उसका तमिलनाडु के सभी जिलों में संगठन मजबूत है और युवाओं व महिलाओं की बड़ी टीम उसके साथ काम कर रही है। एमएमके ने साफ किया कि वह डीएमके गठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ेगी और गठबंधन के पक्ष में पूरे राज्य में प्रचार करेगी। #WATCH | Chennai: President of the Manithaneya Makkal Katchi (MMK), M. H. Jawahirullah, says, quot;At the DMK headquarters Anna Arivalayam, Manithaneya Makkal Katchi (MMK) had talks with the team led by DMK treasurer and Lok Sabha MP T.R. BaaluManithaneya Makkal Katchi has roots… pic.twitter.com/TGmKvFbHcEmdash; ANI (@ANI) February 23, 2026 ये भी पढ़ें-केरल विधानसभा में सबरीमाला सोना चोरी विवाद पर घमासान, UDF ने सदन चलाने में सहयोग न करने का किया एलान मुस्लिम प्रतिनिधित्व की मांग एमएमके ने यह भी मांग की है कि न सिर्फ उनकी पार्टी बल्कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और डीएमके के मुस्लिम नेताओं को भी पर्याप्त टिकट दिए जाएं। जवाहिरुल्लाह ने कहा कि सामाजिक न्याय की बात करने वाली डीएमके को मुस्लिम गठबंधन दलों को कुल मिलाकर 16 सीटें देनी चाहिए। उनका कहना है कि इससे अल्पसंख्यक समुदाय का प्रतिनिधित्व मजबूत होगा। अन्य दलों की हलचल इससे पहले इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के अध्यक्ष केएम कादर मोहिद्दीन ने भी डीएमके नेताओं से मुलाकात कर पांच सीटों की मांग की थी। डीएमके की सीट बंटवारा समिति में टीआर बालू, केएन नेहरू, ईवी वेलु, तिरुचि शिवा, आरएस भारती और एमआरके पन्नीरसेल्वम शामिल रहे। समिति ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से भी परामर्श किया। ये भी पढ़ें-कौन थे मुकुल रॉय:टीएमसी के संस्थापक से ममता के रणनीतिकार तक, बंगाल की राजनीति के चाणक्य ने ली अंतिम सांस चुनावी समीकरण वहीं नाम तमिलर कच्ची ने 234 उम्मीदवारों की पूरी सूची जारी कर दी है। पार्टी प्रमुख सीमन ने कराईकुडी सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सूची में 117 पुरुष और 117 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। दूसरी ओर एआईएडीएमके ने भी चुनावी वादों का ऐलान कर दिया है। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा के लिए इस साल चुनाव होना है। 2021 में डीएमके ने 133 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी, जबकि एआईएडीएमके को 66 सीटें मिली थीं। अन्य वीडियो-
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 09:16 IST
Tamil Nadu Elections: तमिलनाडु चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे पर रार तेज, MMK ने DMK से मांगी पांच सीटें #IndiaNews #National #TamilNaduElections #DmkAlliance #MmkDemand #SeatSharingTalks #MkStalin #TrBaalu #Iuml #NtkCandidates #SubahSamachar
