बिग बॉस: 'ब्रेनवॉशिंग से निकलने में 6 महीने लगे', तनीषा मुखर्जी के शो को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, कही ये बात
रियलिटी शो 'बिग बॉस' में अक्सर लड़ाई-झगड़े के साथ प्यार और दोस्ती की कहानियां भी देखने को मिलती हैं। हाल ही में तनीषा ने दावा किया कि 'बिग बॉस' में लोगों के बीच रिश्ते बनाने के लिए खास परिस्थितियां पैदा की जाती हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की। 'बिग बॉस' में जाने से पहले नहीं थी पूरी जानकारी यूट्यूब चैनल 'अनफोल्डिंग ह्यूमन्स' के साथ बातचीत में तनीषा ने बताया कि जब वह 'बिग बॉस' में गई थीं, तब उन्हें इस बात का पूरा अंदाजा नहीं था कि शो में उन्हें किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने माना कि उस समय वह काफी भोली थीं और इस अनुभव के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थीं। तनीषा ने कहा कि लोगों को ऐसे रियलिटी शो में जाने से पहले इसे अच्छी तरह समझ लेना चाहिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 10:39 IST
बिग बॉस: 'ब्रेनवॉशिंग से निकलने में 6 महीने लगे', तनीषा मुखर्जी के शो को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, कही ये बात #Television #Entertainment #National #TanishaMukherjee #TanishaMukherjeeBiggBoss #BiggBoss #TanishaMukherjeeBoyfriend #ArmaanKohli #ArmaanKohliBiggBoss #TanishaMukherjeeAndArmaanKohli #TanishaMukherjeeAndArmaanKohliRelationship #SubahSamachar
