Jhajjar-Bahadurgarh News: तनिष्का शर्मा ने खेली शतकीय पारी, 135 रन बनाए

झज्जर। हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश की टीम के बीच खेले गए सीनियर महिला एक दिवसीय ट्राॅफी के मैच में हरियाणा की टीम ने 312 रनों से जीत दर्ज की। बहादुरगढ़ निवासी तनिष्का शर्मा ने कप्तानी करते हुए शतकीय पारी खेली व 135 रन बनाए।गुजरात के वडोदरा स्थित रेलवे ग्राउंड में हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश की टीम के बीच सीनियर महिला एक दिवसीय ट्राॅफी का क्रिकेट मैच खेला गया। हरियाणा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में तीन विकेट पर 425 रन बनाए। इस दौरान तनिष्का शर्मा ने 90 गेंदों में 23 चौकों व एक छक्के की मदद से 135 रन बनाए।इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरुणाचल प्रदेश की टीम 50 ओवरों में 9 विकेट पर 113 रन ही बना सकी। वहीं, तनिष्क ने एक कैच भी पकड़ा। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश की टीम तनिष्का शर्मा के रनों से भी 22 रन पीछे रह गई। हरियाणा की टीम ने अब तक तीन मैचों में दो हार व एक जीत के साथ ग्रुप-बी के लीग चरण में पांचवें स्थान पर है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 19:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: तनिष्का शर्मा ने खेली शतकीय पारी, 135 रन बनाए #TanishkaSharmaPlayedACenturyInnings #Scored135Runs #SubahSamachar