Korea Open: कोरिया मास्टर्स की मंगलवार से होगी शरुआत, तन्वी और किदांबी श्रीकांत करेंगे भारतीय चुनौती की अगुआई
ताइपे ओपन की चैंपियन तन्वी शर्मा और पूरी तरह से फिट होकर लौटे किदांबी श्रीकांत मंगलवार से शुरू हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। पंजाब की 17 वर्षीय तन्वी ने रविवार को ताइपे ओपन के फाइनल में वियतनाम की छठी वरीयता प्राप्त थूई लिन्ह गुयेन को हराकर अपना पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीता। इस उपलब्धि ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है और अब कोरिया ओपन में उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाह टिकी रहेगी। वह महिला एकल में क्वालिफायर के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 03, 2026, 19:19 IST
Korea Open: कोरिया मास्टर्स की मंगलवार से होगी शरुआत, तन्वी और किदांबी श्रीकांत करेंगे भारतीय चुनौती की अगुआई #Badminton #National #TanviSharma #KidambiSrikanth #IndiaChallenge #KoreaMastersSuper300Tournament #SubahSamachar
