हमारा कोई मुकाबला नहीं , अमाल मलिक के साथ तुलना पर क्या बोलीं तान्या मित्तल? सोशल मीडिया पर दिया खुलकर जवाब

तान्या मित्तल अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अक्सर बातचीत करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अमाल मलिक से उनकी तुलना करने पर रिएक्शन दिया है। सोशल मीडिया पर दिया बयान बता दें कि बिग बॉस 19 शो के दौरान तान्या और अमाल मलिक के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी, लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। अब शो खत्म हो चुका है और दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच अक्सर बहस देखने को मिलती है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक AMA (आस्क मी एनीथिंग) सेशन के दौरान तान्या ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की। जब एक फैन ने उनसे पूछा कि अब उनकी अमाल से क्या बातचीत होती है, तो तान्या ने कहा, मेरी अमाल से कोई बात नहीं होती। मैं नहीं चाहती कि आप लोग मेरी और अमाल की तुलना करें। प्लीज। मुझे समझ आता है कि उनका मैनेजर या उनका फैनडम मेरे खिलाफ इतना क्यों बोलता है। क्योंकि मैं जानती हूं कि ये इंडस्ट्री कैसी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 14:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हमारा कोई मुकाबला नहीं , अमाल मलिक के साथ तुलना पर क्या बोलीं तान्या मित्तल? सोशल मीडिया पर दिया खुलकर जवाब #Bollywood #National #TanyaMittal #TanyaMittalAndAmaalMalik #AmaalMallik #AmaalMallikAndTanyaMittal #TanyaMittalInstagram #AmaalMallikSongs #TanyaMittalNetWorth #AmaalMallikConcertFees #TanyaMittalAndAmaalMalikRelationship #TanyaMittalAmaalMallikPhotoKiss #SubahSamachar