Today Tarot Card Reading: कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग

Tarot Card Reading 18February 2026:तुला राशि के लिए आज का टैरो संकेत देता है कि हाल की रुकावटों और देरी ने आपको मानसिक रूप से परेशान किया है। योजनाओं का अटकना और बातचीत में गलतफहमियां आपकी चिंता का कारण बनी होंगी। लेकिन अब परिस्थितियां बदलने का समय आ गया है। आगे बढ़ने के लिए जरूरी है कि आप हर चीज़ को नियंत्रित करने की आदत छोड़ दें। नई शुरुआत का अवसर सामने है, बस पूर्णता की चिंता छोड़कर खुद पर भरोसा करना होगा। हर स्थिति के नकारात्मक पहलुओं के बारे में सोचने के बजाय हिम्मत के साथ पहला कदम उठाएं। याद रखें, शुरुआत करने के लिए सभी उत्तर पहले से होना आवश्यक नहीं है। आपकी पहल और सक्रियता ही आपकी बेचैनी को दूर कर सकती है। टैरो कार्ड का महत्व टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है। मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम द फूल द मैजिशियन द हाई प्रीस्टेस द एम्प्रेस द एम्परद हायरोफैन्ट द लवर्स द चेरीअट स्ट्रेंथ द हरमिट व्हील ऑफ फॉर्च्यून जस्टिस द हैंग्ड मैन डेथ टेम्परेंस द डेविल द टॉवर द स्टार द मून द सन जजमेंट द वर्ल्ड Feng Shui Tips:फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है। Feng Shui Tips:फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र Grahan 2026:साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेगा जानें कहां दिखेंगे ये ग्रहण डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 06:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Today Tarot Card Reading: कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग #Tarot #National #TarotCardReading #TarotCardReadingForTulaRashi #TarotCardRashifalHoroscopeInHindi #TarotCardReadingOfMesh #TarotCardReadingOfSingh #SubahSamachar