Baghpat News: जैन धर्म के सिद्धांतों और संस्कारों की बच्चों को शिक्षा दी
-कस्बे के जैन स्थानक में धार्मिक शिक्षण शिविर का हुआ आयोजन फोटो-पांच संवाद न्यूज एजेंसी छपरौली। कस्बे के जैन स्थानक में शनिवार को धार्मिक शिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बच्चों को जैन धर्म के सिद्धांतों और संस्कारों की जानकारी दी गई। जैन समाज के प्रधान अमित जैन ने बच्चों को भगवान महावीर के संदेशों से अवगत कराया।अमित जैन ने बताया कि बच्चों को जैन धर्म की शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने हमेशा 'जियो और जीने दो' का संदेश दिया है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इससे जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सकेगी। जैन ने यह भी कहा कि धार्मिक मार्ग पर चलने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। शिविर के बाद एक धार्मिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आकांक्षा जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। परी जैन ने द्वितीय और गुनगुन जैन ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंकित जैन, विपिन जैन, मनीष जैन, विक्की जैन, सुदेश जैन, सुलोचना जैन और प्रेरणा जैन सहित कई लोग उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 17:56 IST
Baghpat News: जैन धर्म के सिद्धांतों और संस्कारों की बच्चों को शिक्षा दी #TaughtChildrenAboutThePrinciplesAndRitualsOfJainism. #SubahSamachar
