टैक्स हार्वेस्टिंग: 31 मार्च से पहले ऐसे बचाएं टैक्स, समझें 1.25 लाख तक छूट का आसान तरीका
जो इक्विटी निवेशक शेयरों या इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड को बेचकर लंबी अवधि के पूंजीगत लाभ (LTCG) पर टैक्स बचाना चाहते हैं, वे टैक्स-हार्वेस्टिंग का उपयोग कर सकते हैं। यह दो चरणों वाली प्रक्रिया है। सबसे पहले, आप संबंधित संपत्ति (शेयर, इक्विटी म्यूचुअल फंड) को 31 मार्च, 2026 को या उससे ठीक पहले बेचते हैं और फिर बाजार की हलचल से होने वाले नुकसान से बचने या उसे कम करने के उद्देश्य से, बहुत ही कम समय के भीतर उसी संपत्ति को दोबारा खरीद लेते हैं। क्या है टैक्स हार्वेस्टिंग छूट की सीमा तक लाभ बुक करना। घाटे का उपयोग लाभ की भरपाई के लिए करना। कुल टैक्स देनदारी को कम करना। टैक्स के नियम एलटीसीजी (12 महीने से अधिक होल्डिंग) : प्रति वित्त वर्ष 1.25 लाख रुपये तक छूट; इसके ऊपर के लाभ पर 12.5% टैक्स एसटीसीजी (12 महीने या उससे कम होल्डिंग): 20% टैक्स (धारा 111A के तहत)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 23, 2026, 04:42 IST
टैक्स हार्वेस्टिंग: 31 मार्च से पहले ऐसे बचाएं टैक्स, समझें 1.25 लाख तक छूट का आसान तरीका #BusinessDiary #National #TaxHarvestingIndia #SubahSamachar
