Kangra News: कांगड़ा में इस माह 35 स्थानों पर लगेंगे टीबी जांच शिविर
अमर उजाला ब्यूरोधर्मशाला। जिला कांगड़ा में अप्रैल माह में भी टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 के तहत टीबी जांच शिविरों का आयोजन जारी रहेगा। अप्रैल में 35 विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर जोखिमपूर्ण आबादी की छाती के एक्स-रे किए जाएंगे। अप्रैल के रोस्टर के मुताबिक, ज्वालामुखी स्वास्थ्य खंड के तहत एक अप्रैल को बड़ोली और कथोग, 2 को गुम्मर और उम्मर, नूरपुर खंड के तहत 3 को जाच्छ और कंडी, गोपालपुर के तहत 4 को अपर और लोअर डाढ़, महाकाल के तहत 13 और 14 को कियोरी और चौगान, 15 और 16 को सेहल व कंजरार में लोगों की जांच की जाएगी।नगरोटा बगवां के तहत 17 को पनोल और आईटीआई सरोत्री, तियारा के तहत 18 को कच्छियारी और खोली, भवारना के तहत 20 को बल्ला और खरोथ, शाहपुर के तहत 21 को हरनेरा, 22 को जुगेहड़, नगरोटा बगवां के तहत 23 को भूनेड़ और भेड़ी, गोपालपुर के तहत 24 को मनियारा और थंडोल में शिविर लगेंगे।गोपालपुर के तहत 25 को मझैरना और सगोर, नगरोटा सूरियां के तहत 27 को बाग, कुठेहड़ और ठारू, थुरल खंड के तहत 28 को बार, जयसिंहपुर के तहत 29 को ढुहक और धनियारा, नगरोटा सूरियां के तहत 30 अप्रैल को अमलेला खास और अमलेला में जांच की जाएगी। यहां भी लगेंगे शिविरनागरिक अस्पताल र्रैहन, सीएचसी रे, भरमाड़ और राजा का तालाब के तहत शिविर लगाए जाएंगे। 2 अप्रैल को कटलाहड़ गांव, 6 को कुठंडल, 7 को राज पलवां, 16 को रौर, 17 को भरमाड़ खास, 18 को टर्टियालां, 20 को माइरा, 21 को कंदोर, 29 को मोछ उपरली और 30 अप्रैल को झुंब खास में शिविर लगेंगे।डाडासीबा में 13 स्थानों पर होगी जांचस्वास्थ्य खंड डाडासीबा में 13 स्थानों पर शिविर लगेंगे। 8 अप्रैल को बंडा गांव, 9 को कौलपुर, 10 को रैल और बसलाहर, 11 को जटोली चकरान, 13 को कहोला निचला, 14 को चंबा खास, 23 को कहोला उपरला, 24 को जटोली खतरान, 25 को नलसूहा, 27 को नारी, 28 को नलेटी और 29 अप्रैल को रोड़ी कोड़ी में जांच की जाएगी।-----------अप्रैल में रोजाना दो जगहों पर शिविर लगेंगे। अगर कोई अपने क्षेत्र में शिविर लगाकर लोगों की जांच करवाना चाहता है तो संबंधित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर से संपर्क कर सकता है।- डॉ. राजेश सूद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं टीबी उन्मूलन अधिकारी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 31, 2026, 17:00 IST
Kangra News: कांगड़ा में इस माह 35 स्थानों पर लगेंगे टीबी जांच शिविर #KangraNews #KangraLatestNews #KangraLocalNews #KangraHindiNews #KangraAmarUjalaNews #SubahSamachar
