Ambala News: शिक्षकों को तनाव प्रबंधन के गुर सिखाए
अंबाला। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई के निर्देशानुसार शिक्षकों के लिए जीवन कौशल विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. आरपी राठी और प्रशिक्षकों ने दीप प्रज्वलन कर किया।कार्यशाला में मुख्य वक्ता आरती वर्मा और पूनम कुमारी ने शिक्षकों को तनाव प्रबंधन, प्रभावी संचार और निर्णय क्षमता जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया। विशेषज्ञों ने कक्षा में चुनौतीपूर्ण स्थितियों के दौरान त्वरित निर्णय लेने और छात्रों के साथ सकारात्मक संबंध बनाने पर जोर दिया। इस दौरान रोल प्ले और विभिन्न गतिविधियों के जरिए शिक्षकों को व्यावहारिक अनुभव दिए गए। प्रधानाचार्य डॉ. राठी ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता हैं, उनका जीवन कौशल में निपुण होना एक मजबूत पीढ़ी के निर्माण के लिए आवश्यक है। अंत में मुख्य प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यशाला का समापन शांतिपाठ के साथ हुआ।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 10, 2026, 03:53 IST
Ambala News: शिक्षकों को तनाव प्रबंधन के गुर सिखाए #TeachTeachersStressManagementSkills #SubahSamachar
