Bihar News: आठ वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ शिक्षक ने की छेड़खानी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र से रविवार की शाम एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। दरअसल छेड़छाड़ का गंभीर आरोप कोचस स्थित एक कोचिंग के शिक्षक पर लगा है, जिसने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को भी कलंकित कर दिया है। कॉपी जांच के नाम पर छेड़खानी प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची अपने ननिहाल में रहकर गांव के हीं एक कोचिंग में पढ़ने जाती थी। इसी दौरान कोचिंग के शिक्षक अरुण कुमार ने रविवार को कॉपी चेक करने के बहाने उसके साथ छेड़खानी की। आरोप है कि शिक्षक ने बच्ची के निजी अंगों को गलत तरीके से छुआ और जबरदस्ती चुंबन लिया। मां की शिकायत पर मामला दर्ज वहीं पीड़ित बच्ची कोचिंग से लौटकर जब घर आई, तो उसने पूरी बात अपनी मां को बतायी। मां ने तत्काल अपनी 8 वर्षीय बच्ची के साथ हुए छेड़खानी को लेकर कोचस थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता की मां का यह भी आरोप है कि जब उसने आरोपी शिक्षक से इस संबंध में पूछताछ की तो उसके साथ गाली गलौज किया गया। पढ़ें;शादी में गया था परिवार, पीछे से 30 लाख के गहने और नकदी पर चोरों का हाथ साफ; बख्तियारपुर में बड़ी चोरी आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, लोगों में आक्रोश पीड़िता की मां के शिकायत पर कोचस थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक अरूण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहनता से जांच चल रही है। साथ हीं शिक्षक के इस शर्मनाक करतूत से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने बच्चों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 22:56 IST
Bihar News: आठ वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ शिक्षक ने की छेड़खानी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार #CityStates #Crime #Bihar #Patna #Rohtas #RohtasNews #RohtasHindiNews #RohtasViralNews #RohtasCrimeNews #SubahSamachar
