Bareilly News: टीचर्स क्रिकेट क्लब और महादेव स्ट्राइकर्स की धमाकेदार जीत
बरेली। डोहरा रोड स्थित मैदान पर रविवार को खेले गए जीपी कॉरपोरेट क्रिकेट लीग के दो मुकाबलों में टीचर्स क्रिकेट क्लब और महादेव स्ट्राइकर्स ने जीत दर्ज की। पहले मैच में टीचर्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए व्हाइट कैप्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 156 रन बनाए। क्षितिज प्रताप सिंह ने 87 व दानिश ने 16 रनों का योगदान दिया। जवाब में टीचर्स क्रिकेट क्लब की टीम ने मात्र 16 ओवरों में ही चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आशुतोष ने 74 रनों की धुआंधार पारी खेली, जबकि अभिषेक ने 35 रन बनाए। आशुतोष को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरेली रॉयल्स की पूरी टीम 17.4 ओवरों में महज 94 रनों पर ढेर हो गई। अरविंद पटेल ने सर्वाधिक 22 और नमित भारद्वाज ने 18 रन बनाए। महादेव स्ट्राइकर्स की टीम ने नौ ओवरों में ही जीत की औपचारिकता पूरी कर ली। शिवओम ठाकुर ने सर्वाधिक 38 और अमित ने 20 रनों का योगदान दिया। शिवओम ठाकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दोनों मैचों में अंपायरिंग की जिम्मेदारी पिंटू चौधरी और मदन लाल ने निभाई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 02:51 IST
Bareilly News: टीचर्स क्रिकेट क्लब और महादेव स्ट्राइकर्स की धमाकेदार जीत #TeachersCricketClubAndMahadevStrikers'ImpressiveVictories #SubahSamachar
