Chamba News: गांव-गांव जाकर टीबी मरीजों को ढूंढ रहीं टीमें

स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता कर रहे लोगों की स्क्रीनिंग संभावित लक्षणों वाले मरीजों का पता लगाकर किया जा रहा टेस्टसंवाद न्यूज एजेंसीचंबा। टीबी का खात्मा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में जाकर टीबी मरीजों का पता लगा रही हैं। 20 दिन में ये टीमें 30 निक्षय शिविर लगाकर 1400 लोगों की स्क्रीनिंग कर चुकी हैं। इसमें 50 लोगों में टीबी के संभावित लक्षण भी मिले। इनके बलगम लेकर टीबी की जांच भी की गई। उसकी रिपोर्ट में इन लोगों में टीबी रोग होने की पुष्टि होगी। स्वास्थ्य खंड समोट, पुखरी और चूड़ी के अंतर्गत आने वाले गांवों में शिविर लगाए जा रहे हैं। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक इन स्वास्थ्य खंडों के 397 गांवों में टीबी के मरीज काफी अधिक हैं। इन गांवों में रहने वाले हर व्यक्ति की टीबी स्क्रीनिंग करने के निर्देश सरकार ने विभाग को दिए हैं। एक माह के बाद इस स्क्रनिंग की रिपोर्ट सार्वजनिक होगी कि कितने नए टीबी के मरीज इन गांवों में सामने आए। फिलहाल टीबी के संभावित मरीजों का पता लगाकर ये टीमें उनकी टीबी जांच करवा रही हैं। यदि जिले में सभी टीबी मरीजों का सफल इलाज होगा, तो टीबी रोग को जड़ से खत्म किया जा सकता है। इसी उद्देश्य को लेकर सरकार और विभाग कार्य कर रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि टीबी का खात्मा करने के लिए गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें छुपे हुए मरीजों का पता लगा रही हैं। इसके लिए इन टीमों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 11, 2026, 17:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: गांव-गांव जाकर टीबी मरीजों को ढूंढ रहीं टीमें #TeamsAreSearchingForTBPatientsFromVillageToVillage #SubahSamachar