Sonipat News: कॉलेज में झूला झूल कर मनाया तीज उत्सव
सोनीपत। हिंदू शिक्षण कॉलेज में शुक्रवार को तीज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मेहंदी, झूला, लोकगीत एवं नृत्य गतिविधियां आयोजित की गईं। कॉलेज परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रस्तुतियां देकर भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हुए। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीमा गर्ग ने हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल और सुखद भविष्य की कामना की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 15, 2026, 02:53 IST
Sonipat News: कॉलेज में झूला झूल कर मनाया तीज उत्सव #TeejFestivalCelebratedBySwingingOnSwingsAtTheCollege. #SubahSamachar
