Bareilly News: भाई से झगड़े के बाद किशोरी ने पी लिया तेजाब, उपचार के दौरान मौत

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा गौंटिया गांव में भाई से हुए विवाद के बाद 16 वर्षीय किशोरी के तेजाब पीने का मामला सामने आया है। इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। तेजपाल ने बताया कि उनकी बेटी शीतल का शनिवार को अपने भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद गुस्से में आकर बेटी ने घर में सफाई के लिए रखा तेजाब पी लिया। शुरुआत में उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। रविवार को जब उसकी तबीयत अधिक बिगड़ने लगी तो उसने अपनी मां लीलावती को तेजाब पीने की बात बताई। उसे गांव के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबहकिस जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही शीतल ने दम तोड़ दिया। शीतल पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। सीओ टू अंजनी तिवारी ने बताया कि इस मामले में किसी तरह का कोई आरोप नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 16:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: भाई से झगड़े के बाद किशोरी ने पी लिया तेजाब, उपचार के दौरान मौत #CityStates #Bareilly #TeenageGirl #GirlDie #Acid #Crime #SubahSamachar