Sonipat News: घर से निकला किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
गन्नौर। गांधी नगर से 16 वर्षीय किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। किशोर की मां ने गन्नौर थाना में शिकायत देकर उनके बेटे की तलाश करने की मांग की है। वार्ड एक गांधी नगर निवासी मीनू ने बताया कि 19 जून की रात उनके 16 वर्षीय पुत्र राकेश बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया। अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। वह अपने साथ मोबाइल भी लेकर गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 19:27 IST
Sonipat News: घर से निकला किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता #TeenagerGoesMissingUnderSuspiciousCircumstancesAfterLeavingHome. #SubahSamachar
