Tehri: घनसाली पहुंची कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा, 2027 में सत्ता परिवर्तन का किया आह्वान

कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा शुक्रवार को टिहरी जनपद के घनसाली विधानसभा क्षेत्र पहुंची, जहां उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी और पूर्व विधायक भीम लाल आर्य के नेतृत्व में जनसभा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने नेताओं का जोरदार स्वागत किया तथा बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए महंगाई, बेरोजगारी, पलायन और विकास कार्यों में कथित उपेक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता बढ़ती महंगाई, रोजगार के संकट और मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं है और आम लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। एक साल पुरानी चोरी का खुलासा:नौकरानी ने हीरे का हार पहनकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की रील, पहुंच गई जेल कांग्रेस नेताओं ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनना और उनकी आवाज को मजबूत राजनीतिक मंच प्रदान करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 14:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Tehri: घनसाली पहुंची कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा, 2027 में सत्ता परिवर्तन का किया आह्वान #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #TehriNews #CongressParivartanSankalpYatra #Congress #Ghansali #2027Election #SubahSamachar