Kangra News: परागपुर में खोला जाए तहसील कल्याण अधिकारी का कार्यालय

परागपुर (कांगड़ा)। तहसील परागपुर की दर्जनों पंचायतों के लोगों को कल्याण विभाग से संबंधित कार्यों के लिए आज भी रक्कड़ और देहरा कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। हालांकि सरकार ने पेंशन संबंधी अधिकांश प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है, लेकिन धरातल पर ग्रामीणों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं।ग्रामीणों का कहना है कि पेंशन संबंधी पूछताछ, ऑनलाइन आवेदन में आने वाली तकनीकी त्रुटियों के सुधार और आवश्यक दस्तावेज सत्यापन के लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से कार्यालय जाना पड़ता है। वृद्धों और दिव्यांगों के लिए देहरा या रक्कड़ की लंबी दूरी तय करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। कई ऑफलाइन औपचारिकताओं के लिए अभी भी भौतिक उपस्थिति अनिवार्य रहती है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक राजिंद्र, सुमित, संजय, दिनेश, नीरज, अमित, अजय, रीना, सरिता, सुमन, तृप्ता और पवन आदि ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से परागपुर में तहसील कल्याण अधिकारी का पद सृजित करने की मांग की है। ग्रामीणों का तर्क है कि यदि परागपुर में यह कार्यालय खुलता है, तो उन्हें दो तहसीलों के बीच होने वाली भागदौड़ से स्थाई निजात मिलेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को घर के नजदीक मिल सकेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 17:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: परागपुर में खोला जाए तहसील कल्याण अधिकारी का कार्यालय #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar