Weather Update: उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री पार, तीन दिन और लू से राहत नहीं

देश में मौसम के दो अलग-अलग रूप साथ देखने को मिल रहे हैं। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार उत्तर भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले तीन दिनों तक लू चलने की संभावना जताई गई है। मध्य भारत के पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी गर्म हवाओं का असर जारी रहेगा। सिर्फ दिन ही नहीं, रातें भी गर्म रहने वाली हैं। रात में भी गर्मी से नहीं मिल रही राहत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरम रात की स्थिति दर्ज की गई है, जहां न्यूनतम तापमान भी सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है। इससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही है। दूसरी ओर, पूर्वोत्तर भारत में मौसम पूरी तरह अलग है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 अप्रैल से 2 मई तक तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आंधी, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि 28 अप्रैल के बाद उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही 29 अप्रैल से कई हिस्सों में हल्की बारिश और आंधी की गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की दी सलाह मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लू से बचने के लिए दोपहर में बाहर निकलने से बचने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने, पर्याप्त पानी पीने और सिर ढककर रखने की सलाह दी गई है। वहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने और खुले में न जाने की चेतावनी दी गई है। हिमाचल में 28-30 बारिश-आंधी की संभावना मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 28 से 30 अप्रैल को बारिश-आंधी की संभावना जताई गई है। कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, शिमला, किन्नौर में बारिश की चेतावनी है। इस दौरान तेज हवा मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। इस दौरान लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। 46.6 डिग्री के साथ बांदा देश का सबसे गर्म शहर उत्तर प्रदेश के बांदा में रविवार को 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश में सर्वाधिक गर्म रहा। राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। 45.7 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज तीसरा सबसे गर्म स्थान पर रहा। कोटा और चित्तौड़गढ़ में 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा भीषण गर्मी में तपे पंजाब और हरियाणा में रविवार को भीषण गर्मी का असर जारी रहा। नारनौल में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अन्य शहरों में भी गर्मी का असर साफ दिखा। रोहतक में 43.6 डिग्री, भिवानी और सिरसा में 43-43 डिग्री, हिसार और करनाल में 42.2 डिग्री, अंबाला में 41.6 डिग्री और गुरुग्राम में 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पंजाब में बठिंडा 43.7 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। लुधियाना और पटियाला में 42.4-42.4 डिग्री, जबकि अमृतसर में 39.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल तापमान में कोई खास गिरावट के आसार नहीं हैं। अन्य वीडियो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 27, 2026, 05:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Weather Update: उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री पार, तीन दिन और लू से राहत नहीं #IndiaNews #National #WeatherUpdates #India #Heatwave #ImdForecast #HeatwaveAlert #NorthIndia #Uttarakhand #HimachalPradesh #Up #Punjab #SubahSamachar