Weather Update: 4.2 डिग्री लुढ़का तापमान, बादल-हवा से बदला मौसम, फसल को लेकर बढ़ी किसानों की चिंता

मुजफ्फरनगर में मौसम के उतार-चढ़ाव ने बेचैनी बढ़ा दी है। दिन के तापमान में 4.2 डिग्री की गिरावट रही। आसमान में बादल छाए रहे। गेहूं और सरसों की फसल पक कर तैयार है, ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। सब्जी के किसान भी चिंतित है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि बृहस्पतिवार को तापमान 35.0 डिग्री पर पहुंच गया था। आसमान में बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट रही।अगले पांच दिन मौसम में इसी तरह के उतार-चढ़ाव, आसमान में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार है। बदलते मौसम के कारण किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। गेहूं की फसल को नुकसान होने की संभावना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 03, 2026, 20:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Weather Update: 4.2 डिग्री लुढ़का तापमान, बादल-हवा से बदला मौसम, फसल को लेकर बढ़ी किसानों की चिंता #CityStates #Muzaffarnagar #मुजफ्फरनगरमौसम #MuzaffarnagarWeather #तापमानगिरावट #TemperatureDrop #पश्चिमीयूपीमौसम #WestUpWeather #गेहूंफसल #WheatCrop #सरसोंफसल #MustardCrop #SubahSamachar