जौनपुर में तापमान 40 डिग्री: दोपहर में सड़कें सूनी, उमस से लोग बेहाल; दिन भर बादलों की लगी रही आवाजाही

जौनपुर जिले में गर्मी का प्रकोप जारी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। तेज धूप और उमस के कारण दोपहर में सड़कें सूनी रहीं। लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बादलों की आवाजाही से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली लेकिन भीषण गर्मी का असर बाजारों में भी साफ दिखाई दिया, जहां दोपहर के समय ग्राहकों की संख्या काफी कम रही। तेज धूप के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। लोग सिर से पैर तक शरीर को ढंककर घरों से निकलते देखे गए। चिकित्सकों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, दोपहर की धूप से बचने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।तेज धूप के कारण लोग दिनभर सड़क पर झुलसते रहे। बाजारों में भी दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है अभी रविवार तक मौसम इसी तरह रहेगा। सोमवार से कुछ बदलाव की संभावना दिख रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 23:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जौनपुर में तापमान 40 डिग्री: दोपहर में सड़कें सूनी, उमस से लोग बेहाल; दिन भर बादलों की लगी रही आवाजाही #CityStates #Jaunpur #Varanasi #JaunpurPolice #JaunpurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar