Temprature Prayagraj :आज गरजेंगे बादल, तेज आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग ने शुक्रवार को 80 से 100 किलोमीटर के बीच तेज आंधी, बादल गरजने, बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ व प्री मानसून के चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की तरफ से भी अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को आंधी व बारिश के दौरान घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। इस बीच मौसम में बदलाव का असर बृहस्पतिवार को भी देखने को मिला। सुबह के समय आसमान में बादलों का जमावड़ा रहा। इस बीच तेज हवाएं चलती रहीं। हालांकि, सुबह सात बजे के बाद आसमान साफ हो गया। मगर तेज हवाओं के चलते धूप का प्रभाव कम रहा। ऐसे में पिछले 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की तरफ से आंधी व बारिश की चेतावनी बृहस्पतिवार की रात से लेकर 31 मई शनिवार तक के लिए जारी की गई है। अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 37, शनिवार को 34 व रविवार को 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 20:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Temprature Prayagraj :आज गरजेंगे बादल, तेज आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि की संभावना #CityStates #Prayagraj #TemperatureToday #PrayagrajTemperature #PrayagrajTemperatureTomorrow #SubahSamachar