Prayagraj Temperature : भीषण गर्मी के बीच 11-12 जून से बारिश और गरज-चमक के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
भीषण गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ तापमान से जूझ रहे संगमनगरी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग लखनऊ की ओर से जारी सात दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, जिसमें प्रयागराज भी शामिल है में नौ और 10 जून तक लू का प्रभाव बने रहने की संभावना है। इसके बाद 11 और 12 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने के संकेत मिले हैं। शुक्रवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मेघगर्जन की चेतावनी जारी की गई है। प्रयागराज में अगले एक सप्ताह का पूर्वानुमान गंगा-यमुना के संगम की नगरी प्रयागराज इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। तेज धूप, गर्म हवाओं और उमस ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से जारी नया बुलेटिन शहरवासियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार छह जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि प्रयागराज में व्यापक बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन आसपास के इलाकों में मौसम बदलने से स्थानीय स्तर पर राहत महसूस की जा सकती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 12:22 IST
Prayagraj Temperature : भीषण गर्मी के बीच 11-12 जून से बारिश और गरज-चमक के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी #CityStates #Prayagraj #PrayagrajWeather #HeatWave #ImdForecast #UttarPradeshWeather #SubahSamachar
