मदार-रेवाड़ी-मदार स्पेशल ट्रेन का रोहतक तक अस्थाई विस्तार, झज्जर में भी रुकेगी
संवाद न्यूज एजेंसीझज्जर। रेलवे ने मदार-रेवाड़ी-मदार स्पेशल ट्रेन का रोहतक तक अस्थाई विस्तार किया गया है। विस्तार तीन से 15 जुलाई तक किया गया है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09639, मदार-रोहतक स्पेशल तीन से 15 जुलाई तक मदार से प्रतिदिन सुबह 4.30 बजे रवाना होकर रेवाड़ी स्टेशन पर 10.30 बजे आगमन और 10.50 बजे प्रस्थान कर 12.50 बजे रोहतक पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09640, रोहतक-मदार स्पेशल तीन से 15 जुलाई तक रोहतक से प्रतिदिन 13.20 बजे रवाना होकर रेवाड़ी स्टेशन पर 3.20 बजे आगमन और 3.30 बजे प्रस्थान कर 10.35 बजे मदार पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में किशनगढ़, नरैना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भागेगा, नीमकाथाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गोकलगढ़, पाल्हावास, झज्जर व अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।ट्रेन का तीन से 15 जुलाई तक रोहतक तक विस्तार किया गया है। इसके बाद 16 से 31 जुलाई तक इस रेल सेवा मदार-रेवाड़ी-मदार के मध्य ही संचालित होगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 18:50 IST
मदार-रेवाड़ी-मदार स्पेशल ट्रेन का रोहतक तक अस्थाई विस्तार, झज्जर में भी रुकेगी #TemporaryExtensionOfMadar-Rewari-MadarSpecialTrainUpToRohtak;WillAlsoHaltAtJhajjar. #SubahSamachar
