मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव: इंफाल में घरों में आगजनी से लोग नाराज, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

मणिपुर के इंफाल पश्चिम के कांटो सबल गांव में आगजनी की घटना हुई। इसआगजनी से लोगों के बीच नाराजगी है। वहीं,इस मामले पर कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम ने प्रशासन पर निशाना साधा।इसके साथ ही भाजपा विधायक हेइखम डिंगो सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा की। कांग्रेस सांसद ने क्या कहा कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते ही कहा, मैंने वीडियो देखा है और लोग सुरक्षा बलों के सामने ही शिकायत कर रहे थे। मैंने अधिकारियों से बात करने की कोशिश की, लेकिन उनमें जवाब देने की बुनियादी शिष्टाचार भी नहीं थी। मैंने उनका ऐसा रवैया देखा और सोचिए उन्होंने लोगों के साथ क्या किया है। मुझ जैसे सांसद को भी लगता है कि उस यूनिट में कुछ गड़बड़ है। कांग्रेस नेता ने पूछे कई सवाल संकट की शुरुआत में, यह कमांडिंग ऑफिसर उस इलाके के कुकी और मैतेई समुदाय, दोनों से संपर्क किया गया, और वे शांति बनाए रखने के लिए नियमित रूप से बातचीत करते थे। असलियत यह है कि जब वे वहां खड़े थे, तब चार घर जला दिए गए। जब उनकी यूनिट वहां मौजूद थी, तो उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। सेना कमांडर को नागरिक प्राधिकरण से पूछे बिना सार्वजनिक व्यवस्था की स्थिति में कार्रवाई करनी चाहिए थ।. अगर सेना हर जगह तैनात थी, तो उन लोगों को भागने की अनुमति कैसे दी गई मुझे पता है कि हमें बहुत सारे सवाल पूछने हैं। और उस घटना तक रैली की अनुमति किसने दी उस स्थिति में, क्या उनके पास संभावित हिंसा के बारे में कोई खुफिया जानकारी थी क्या उनकी जमीन पर पर्याप्त तैनाती थी उन घरों को जलने की अनुमति कैसे दी गई भाजपा नेता ने क्या कहा वहीं, कांटो सबल गांव में हुई आगजनी की घटना पर भाजपा विधायक हेइखम डिंगो सिंह ने कहा, 'कल की घटना कांटो सबल में हुई, जहां कुकी आंदोलनकारियों ने तीन घर जला दिए। मैं एसपी और डीसी के साथ वहां गया और हमने कांटो सबल में हुई घटना की स्थिति का जायजा लिया। यह बेहद दुखद हलीमाखोंग सेना शिविर पूर्वोत्तर के सबसे बड़े सेना शिविरों में से एक है। सभी लोग इस क्षेत्र और स्थान का सम्मान करते हैं। सेना के सामने इस तरह का आंदोलन और घरों को जलाना बेहद निंदनीय है।हमने कल की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री और आज गृह मंत्री से भी चर्चा की है। सूचना के अनुसार, अब तक 2-3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आगे की जांच जारी है।'

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 13, 2026, 04:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव: इंफाल में घरों में आगजनी से लोग नाराज, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप #IndiaNews #National #Manipur #Imphal #ManipurTension #SubahSamachar