कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी:आतंकी ठिकाना ध्वस्त, 5 AK राइफलें, भारी हथियारों का जखीरा बरामद
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेना और सुरक्षाबलों के एक संयुक्त अभियान के दौरान नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे केरन सेक्टर में आतंकियों के एक गुप्त ठिकाने को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है।इस विशेष कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में घातक हथियार और युद्ध जैसे अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों को केरन सेक्टर में आतंकियों की हलचल और उनके एक ठिकाने को लेकर सटीक खुफिया इनपुट मिले थे। इस पुख्ता जानकारी के आधार पर सेना और स्थानीय सुरक्षाबलों ने तत्काल पूरे इलाके की घेराबंदी की और एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 12:04 IST
कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी:आतंकी ठिकाना ध्वस्त, 5 AK राइफलें, भारी हथियारों का जखीरा बरामद #CityStates #Srinagar #KupwaraNews #KeranSector #IndianArmy #KashmirNews #TerrorHideout #ArmsRecovery #LocNews #CounterTerrorOperation #BreakingNewsJammuKashmir #SubahSamachar
