TGT-pgt Exam : पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी का हर स्तर पर होगा प्रयास, डीएम ने युवा मंच को दिया आश्वासन

युवा मंच की ओर से पुरानी नियमावली के तहत शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर चल रहा धरना फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। टीजीटी पीजीटी के 20 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नई नियमावली बनाने से नाराज प्रतियोगी छात्र युवा मंच के बैनर तले अनवरत धरना दे रहे थे। बुधवार को युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगियों की जिलाधिकारी के साथ हुई बैठक में पुरानी नियमावली के तहत भर्ती कराने के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्माने छात्र-हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रमुख सचिव, माध्यमिक शिक्षा तथा शिक्षा निदेशक से इस विषय पर उचित और न्यायसंगत निर्णय लेने के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी इस विषय में हस्तक्षेप कर सभी प्रतियोगी अभ्यर्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता से अवगत कराया। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से माना कि 16 सितंबर 2025 को अचानक नियमावली में किया गया परिवर्तन लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य को प्रभावित करने वाला विषय है। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि प्रत्येक स्तर पर सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे, ताकि छात्र-हितों के अनुरूप उचित निर्णय लिया जा सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 17:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




TGT-pgt Exam : पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी का हर स्तर पर होगा प्रयास, डीएम ने युवा मंच को दिया आश्वासन #CityStates #Prayagraj #TgtPgtResult #TgtPgtVacancy #TgtVacancy2026 #SubahSamachar