टीजीटी भर्ती : 2011 से पहले बीएड किए गए अभ्यर्थी को 50 फीसदी की छूट
बरेली। टीजीटी भर्ती में 2011 से पहले बीएड किए हुए अभ्यर्थियों को स्नातक में 50 फीसदी अंकों की बाध्यता से छूट मिलेगी। शासन ने राष्ट्रीय बीएड संघर्ष मंच की इस मांग को स्वीकार कर लिया है। प्रदेश संरक्षक सौरभ ने बताया कि नवंबर 2019 के गजट में 2011 से पूर्व बीएड अभ्यर्थियों को यह छूट दी गई थी। हालांकि, वर्तमान टीजीटी भर्ती में इसे लागू नहीं किया गया था। मंच ने शिक्षा निदेशालय और आयोग के समक्ष पत्र, ईमेल और सामाजिक माध्यमों से कड़ा विरोध दर्ज कराया था। मांग न माने जाने पर राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और उप मुख्यमंत्री को भी पत्राचार जारी रहा। राष्ट्रीय बीएड संघर्ष मंच ने परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की भी मांग की है। मोहित शर्मा, करन सिंह और प्रदीप कुमार सहित अन्य सदस्यों ने इस फैसले का स्वागत किया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 02:52 IST
टीजीटी भर्ती : 2011 से पहले बीएड किए गए अभ्यर्थी को 50 फीसदी की छूट #TGTRecruitment:50%MarksRequirementRelaxedForCandidatesWhoCompletedTheirB.Ed.Before2011 #SubahSamachar
