राजनांदगांव: नगर निगम का कर्मचारी बनाकर अटल आवास हाउसिंग बोर्ड में मकान बनाने के नाम पर 8 लाख से अधिक की ठगी
राजनांदगांव के बसंतपुर थाना पुलिस ने बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम का कर्मचारी बनाकर अटल आवास और हाउसिंग बोर्ड में मकान दिलाने के नाम पर 8 लाख 17 हजार रुपए की ठगी करने के मामले में एक साथी आरोपी को गिरफ्तार किया हैं,आरोपी द्वारा स्वयं को नगर निगम का कर्मचारी बाबू बात कर लोगों को झांसा देकर धोखाधड़ी किया गया था,शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पूरे मामले में प्रार्थियों के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई,जिसमें नगर निगम का कर्मचारी बनाकर अटल आवास और हाउसिंग बोर्ड में मकान दिलाने के नाम पर आरोपी योगेश्वर पांडे के द्वारा ठगी की घटना को अंजाम दिया गया और अलग-अलग तारीखों पर प्रार्थियों से 8 लाख 17 हजार रुपए आरोपी के द्वारा ठगे गए,आरोपी स्वयं को नगर निगम राजनांदगांव का कर्मचारी बाबू बताता था और धोखाधड़ी की घटना कौन जान देता था,अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अच्छी पहचान होने का झूठा दावा करते हुए प्रार्थियों से पैसे हड़पने का काम आरोपी के द्वारा किया जाता था,इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी योगेश्वर पांडे को गिरफ्तार कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं। .- फोटो : credit
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 25, 2026, 17:51 IST
राजनांदगांव: नगर निगम का कर्मचारी बनाकर अटल आवास हाउसिंग बोर्ड में मकान बनाने के नाम पर 8 लाख से अधिक की ठगी #CityStates #Crime #Chhattisgarh #ThagGirftar #SubahSamachar
