विजय की पार्टी टीवीके से जुड़े शख्स पर यौन उत्पीड़न के आरोप; सिंगर चिन्मयी श्रीपदा बोलीं- 'सब के सब एक जैसे'

विजय थलापति एक तरफ तमिलनाडु में सरकार बना सकते हैं। उनकी पार्टी ने 108 सीटें जीते हैं, इस जनादेश के साथ वह गठबंधन में सरकार बना सकते हैं। इसी बीच उनकी पार्टी के सदस्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है, जिससे पार्टी की इमेज भी खराब हुई है। इसी दौरान सिंगर श्रीपदा ने विजय की पार्टी के उस सदस्य पर तंज कसा है। पुलिस ने किया टीवीके पार्टी सदस्य को गिरफ्तार विजय थलापति की पार्टी टीवीके ने ऑफिस में एक पदाधिकारी पद पर वह शख्स मौजूद था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। टीवीके पार्टी सदस्य पर नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करने का अरोप लगा है। इस खबर को सुनकर सिंगर चिन्मयी ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है। सिंगर चिन्मयी ने तंज कसते हुए किया ट्वीट सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने ट्विटर पोस्ट में रिएक्शन देते हुए लिखा, जो आदमी ऐसे गंदे काम करते हैं, वो अक्सर वहां पहुंचने की कोशिश करते हैं जहां उन्हें ताकत और पहुंच मिल सके, जिससे अपने किए गंदे काम से वे बच सकें। टीवीके पार्टी के एक व्यक्ति ने नाबालिग के साथ यौन अपराध किया। पार्टी को उसका सही तरीके से बैकग्राउंड चेक करना चाहिए था। अगर बदलाव का वादा करने वाले लोग भी ऐसी गलतियां करें, तो फिर बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उम्मीद बहुत कम रह जाती है।' आगे पोस्ट में सिंगर ने लिखा, 'कोई भी बार-बार ये नहीं कहना चाहता कि सब एक जैसे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 11:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




विजय की पार्टी टीवीके से जुड़े शख्स पर यौन उत्पीड़न के आरोप; सिंगर चिन्मयी श्रीपदा बोलीं- 'सब के सब एक जैसे' #SouthCinema #National #ThalapathyVijay #ThalapathyVijayPoliticalPartyTvk #TvkMemberAccusedOfAssault #SubahSamachar