थराली: बोरियों में मिले आधार, पैन कार्ड और डाक

तुंगेश्वर ग्रामीण डाकघर में डाक वितरण में मिली लापरवाहीसंबंधित व्यक्ति ने उच्चाधिकारियों से की शिकायतसंवाद न्यूज एजेंसी थराली। तलवाड़ी क्षेत्र के तुंगेश्वर ग्रामीण डाकघर में डाक वितरण में भारी लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। एक डाक वितरक के निजी आवास से आधार, पैन और एटीएम कार्ड सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज बोरियों में भरे मिले। संबंधित व्यक्ति ने इसकी शिकायत डाक विभाग के उच्चाधिकारियों से की। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय विनोद पांडे की बेटी का आधार कार्ड सड़क पर मिला। पांडे की ओर से जब इसकी पड़ताल की गई तो डाक वितरक के घर से कई बोरियों में दस्तावेज बरामद हुए। इनमें सरकारी नोटिस और अन्य पंजीकृत डाक भी शामिल थीं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बरामद डाक में वर्ष 2025 के दस्तावेज भी हैं। स्थानीय विनोद पांडे ने मामले की शिकायत डाक विभाग के उच्चाधिकारियों से की। उन्होंने कहा कि समय पर डाक न मिलने से लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं तलवाड़ी डाकघर पोस्टमास्टर प्रदीप आर्य ने बताया कि संबंधित मामले की जांच उच्चाधिकारी कर रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 20:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




थराली: बोरियों में मिले आधार, पैन कार्ड और डाक #Tharali:Aadhaar #PANCardAndPostalItemsFoundInSacks #SubahSamachar